• पाँच लाख एकड़ बाढ़ प्रभावित ज़मीन के लिए किसानों को गेहूँ का बीज मुफ़्त देगी मान सरकार
• किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज देने पर 74 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
• इस कठिन समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 24 सितंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक ठोस मानवीय पहल के तहत हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान लगभग पाँच लाख एकड़ ज़मीन पर अपनी फ़सल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूँ का बीज मुफ़्त देने का निर्णय लिया है।
विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की बाढ़ में राज्य के अन्न उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है और उन्हें 74 करोड़ रुपये मूल्य का यह दो लाख क्विंटल बीज मुफ़्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें संकट से बाहर निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
