Shardiya Navratri 2025 नवरात्रे माता मनसा देवी की पहले दिन के नवरात्रि की अलौकिक तस्वीर के करें दर्शन

Shardiya Navratri 2025 : 22 सितंबर 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। यह नवरात्रि 10 दिनों तक चलेंगे और 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को विजयादशमी (दशहरा) के साथ संपन्न होगी।

नवरात्रि का महत्व
शारदीय नवरात्रि शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है।

नवरात्रि के पहले दिन की पूजा

पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है।
• उन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री कहा जाता है।
• पूजा में कलश स्थापना (घटस्थापना) का विशेष महत्व होता है।
• इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विधिवत पूजा कर माँ से सुख-समृद्धि, शांति और शक्ति की कामना करते हैं।

नवरात्रि 2025 के महत्वपूर्ण दिन
• 22 सितंबर (सोमवार) – पहला दिन, घटस्थापना व मां शैलपुत्री पूजा
• 23 सितंबर (मंगलवार) – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
• 24 सितंबर (बुधवार) – मां चंद्रघंटा पूजा
• 25 सितंबर (गुरुवार) – मां कूष्मांडा पूजा
• 26 सितंबर (शुक्रवार) – मां स्कंदमाता पूजा
• 27 सितंबर (शनिवार) – मां कात्यायनी पूजा
• 28 सितंबर (रविवार) – मां कालरात्रि पूजा
• 29 सितंबर (सोमवार) – मां महागौरी पूजा
• 30 सितंबर (मंगलवार) – मां सिद्धिदात्री पूजा
• 1 अक्टूबर (बुधवार) – दशहरा / विजयादशमी

भक्तजन बड़ी संख्या में हरिद्वार, वैष्णो देवी, मां मनसा देवी, नैना देवी व देशभर के शक्तिपीठों में माता के दर्शन कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *