लखनऊ : UP के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख को पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए सम्मानित किया। पंजाब में आई बाढ़ पर दुख प्रकट किया।
यादव ने कहा कि मनकीरत औलख न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।यादव ने बताया कि गायक औलख 5 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खर्च कर चुके हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।
यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “डबल-इंजन सरकार किसान-विरोधी, नौजवान-विरोधी और महिला-विरोधी है।”
