चुनाव आयोग ने पंजाब की 21 पार्टियां हटाई गईं और 11 अन्य को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़, 19 सितम्बर:भारतीय चुनाव आयोग ने 18 सितम्बर, 2025 को ऐसी 474 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (आर यू पी पी) को सूची से हटा दिया है, जिन्होंने लगातार 6 वर्षों तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। इस सूची में पंजाब की 21 पार्टियां शामिल हैं।

इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, 359 ऐसी पार्टियों की पहचान की गई है जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (यानी 2021-22, 2022-23, 2023-24) में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने वार्षिक ऑडिटेड खाते जमा नहीं करवाए और चुनाव तो लड़े, लेकिन चुनाव व्यय रिपोर्ट दाखिल नहीं की। ये पार्टियां देशभर के 23 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं, जिनमें पंजाब की 11 पार्टियां भी शामिल हैं।

पार्टी के राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत होने पर उसे कुछ विशेष अधिकार और लाभ मिलते हैं, जैसे चुनाव चिह्न, कर में छूट आदि।

इस कवायद के पहले चरण में भारतीय चुनाव आयोग ने 9 अगस्त, 2025 को 334 पार्टियों को सूची से हटा दिया था और दूसरे चरण में 18 सितम्बर, 2025 को लगातार 6 वर्षों तक चुनावों में हिस्सा न लेने के आधार पर 474 पार्टियों को सूची से हटा दिया गया। इस प्रकार पिछले 2 महीनों में कुल 808 पार्टियों को सूची से हटा दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *