हरियाणा की स्कीम पर पंजाब भाजपा की रणनीति, हरियाणा में लड़कियों को 2100 रुपए पर मान सरकार से सवाल

चंडीगढ़, 25 सितंबर –पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने 17 अक्टूबर 2024 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में दर्ज किए गए वादों को पूरा करने की श्रृंखला शुरू की। सिर्फ एक साल से भी कम समय में महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा न केवल की गई, बल्कि वास्तव में उसे लागू भी कर दिया गया।

इससे हरियाणा की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला है और पारिवारिक आमदनी में सुधार आया है। वही अश्विनी शर्मा ने पंजाब की महिलाओं से किया ₹1000 देने के वादे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने सवाल खड़ा किया है जिसमें शर्मा का कहना है कि इसके उलट पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान हर महिला को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था।

लोगों ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया और ‘आप’ को बेमिसाल बहुमत से सत्ता में पहुंचाया। लेकिन आज साढ़े तीन साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद एक रुपया भी महिलाओं के हाथ में नहीं पहुंचा।शर्मा के अनुसार, यह साफ दर्शाता है कि मान सरकार सिर्फ खोखले ऐलानों पर टिकी है।

पंजाब की बीजेपी हरियाणा के स्कीम को लेकर भगवंत मान सरकार पर हमलावर दिखाई दे रही है और आने वाले दिनों के रणनीति भी भाजपा ने स्पष्ट कर दी है की चुनाव बेशक बीजेपी पंजाब में लड़ेगी लेकिन मुद्दे के बीच प्रचार प्रसार के लिए हरियाणा की स्कीमों का सहारा लेगी।

अश्विनी शर्मा पंजाब भाजपा अध्यक्ष
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *