Chandigarh Airport: सर्दियों का एयरपोर्ट ने शेड्यूल किया जारी, जानिए फ्लाइट्स के बारे में

Chandigarh Airport: चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फ्लाइट्स टेकऑफ के समय में तब्दीली की गई है। अब सुबह 5:20 बजे से रात 11:55 बजे तक 55 फ्लाइट्स टेकऑफ करेंगी।

यह शेड्यूल 26 अक्तूबर 2025 से लेकर 28 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। रोजाना 55 उड़ानें आगमन और प्रस्थान करेंगीं। इन उड़ानों में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अलायंस एयर की सेवाएं शामिल रहेंगी।

40 उड़ानें आगमन और प्रस्थान करेंगी

इंडिगो लगभग 40 फ्लाइट्स आएंगी-जाएंगी। जबकि एयर इंडिया की 10, अलायंस एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5 फ्लाइट्स हैं। सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली और मुंबई के​ लिए होंगी। दिल्ली सेक्टर के लिए इंडिगो, एयर इंडिया और अलायंस एयर की संयुक्त रूप से 10 उड़ानें रोजाना रहेंगी, जबकि मुंबई के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की छह फ्लाइट्स उड़ाना भरेंगी।
ध्यान रखा है कि कोहरे में उड़ान प्रभावित न हो
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार का विंटर शेड्यूल कोहरे और दिष्टता की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उड़ानें प्रभावित न हों। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान का समय एयरलाइन से अवश्य पुष्टि कर लें।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स के बारे में जानें

दिल्ली के लिए सुबह 5:45 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक मिलेंगी
मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे और अंतिम शाम 5:05 बजे जाएगी
बेंगलुरु के लिए सुबह 7:30 बजे दोपहर 3:15 और रात 11:20 बजे फ्लाइट्स रहेंगी
श्रीनगर के लिए दोपहर 12:55 और रात 8:10 बजे फ्लाइट्स रहेंगी
अब पढ़ें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का समय

अबू धाबी के लिए दोपहर 1:20 बजे
दुबई के लिए दोपहर 3:30 बजे
दिल्ली से चंडीगढ़ की केवल 14 दिन उड़ान
दिल्ली से चंडीगढ़ और वापसी की इंडिगो उड़ान केवल 17 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, पटना–चंडीगढ़–पटना सेवा 27 अक्टूबर से 16 दिसंबर 2025 तक ही संचालित रहेगी

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जानकारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *