पंजाब तो हमेशा से चढ़दीकला में रहा है, सकंट में तो खुद आप सरकार फंसी है : परगट सिंह
-पंबाजियों ने बाढ़ में अपनी दरियादिली और चढ़दीकला पहले ही दिखा दी
-परगट बोले- सरकार का एक ज़मीर होता है, पंजाब में आप सरकार का मर चुका है
चंडीगढ़, 17 सितंबर 2025 : पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से घोषित की गई नई योजना मिशन चढ़दीकला पर तंज कसा। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब हमेशा ही चढ़दीकला में रहा है। अब भी इतनी बड़ी त्रासदी से पंजाब गुजर कर उभर रहा है, लेकिन उस समय पंजाब सरकार ही गायब रही। इस समय संकट में तो आम आदमी पार्टी की सरकार है। क्योंकि सरकार का एक ज़मीर होता है, जोकि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का मर चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे केंद्र में भाजपा सरकार को लगता है कि 2014 से पहले देश में कुछ था ही नहीं, वैसे ही पंजाब में आप सरकार को भी लग रहा है कि 2022 से पहले पंजाब भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं था।
उन्होंने कहा कि अब आप सरकार मिशन चढ़दीकला के जरिए देश विदेश में बैठे लोगों से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। पंजाब का 23 हजार करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। अगर सरकार और उनकी प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ के खतरे के पता होने के बावजूद कोई मीटिंग नहीं की। न ही केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के पास पड़े एसडीआरएफ के 12000 करोड़ रुपए के फंड का ही इस्तेमाल किया गया। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी गलती से पल्ला झाड़ रहे हैं।
